घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, फॉर्म भरना शुरू


जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया वर्तमान समय में आसान हो चुकी है जिसके चलते अनेक माता-पिता नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके बनवा लेते है ठीक उसी प्रकार अन्य नागरिक भी बनवा सकते हैं‌। वही एक बार जन्म प्रमाण पत्र बन जाने के बाद में जन्म प्रमाण पत्र को आवश्यकता के अनुसार कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकता है।

अभी के समय में सरकारी कार्यालय के अंतर्गत तथा अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मांग की जाती है और वह दस्तावेज होने पर ही हमारा रुका हुआ काम आगे बढ़ता है उन दस्तावेजों में शामिल एक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र भी है। ऐसे में प्रत्येक माता-पिता को अपने नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र समय पर ही जरूर बनवा लेना चाहिए।

Birth Certificate Online Registration

जन्म प्रमाण पत्र को बनाने को लेकर दो तरीके मौजूद है पहला तरीका ऑफलाइन का है और दूसरा तरीका ऑनलाइन का है ऑफलाइन में अस्पताल या फिर संबंधित कार्यालय में जाकर वहां से जन्म प्रमाण पत्र को बनाना होता है वही ऑनलाइन तरीके में आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है जिसके बाद में कुछ ही दिनों में जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है।

जो नागरिक ऑफलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र को नहीं बनवा पा रहे हैं उन्हें ऑनलाइन तरीके को अपनाकर जन्म प्रमाण पत्र को बनाने को लेकर आवेदन करना चाहिए। और ऑनलाइन आवेदन करने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसमें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी स्मार्टफोन के माध्यम से ही घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं

  • जन्म प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला दस्तावेज होता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र से जन्म तारीख, नाम तथा पहचान का पता चलता है।
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाते समय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • आंगनवाड़ी स्कूल और कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र दिखाना होता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र होने पर पेंशन योजना, स्वास्थ्य संबंधित योजना, बीमा योजना आदि का लाभ मिलता है।
  • विभिन्न प्रकार के अलग-अलग लाभ जन्म प्रमाण पत्र के होने की वजह से उठाए जा सकते है।
  • देश में रहने वाले प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • अस्पताल द्वारा जारी किए जाने वाले कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • बच्चे के नाम की पर्ची।

जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी

  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर भारत सरकार ने नियम बनाया हुआ है जिसके चलते सभी के लिए जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य किया गया है।
  • नवजात शिशु के जन्म के 21 दिन के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना होता है।
  • सरकारी भर्तियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की जाती है ऐसे में वहां पर जन्म प्रमाण पत्र को दिखाकर आवेदन किया जा सकता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र में लिखित जन्म की तारीख हर जगह मानी जाती है।
  • माता-पिता नगर निगम, ग्राम पंचायत, सरकारी अस्पताल आदि से भी आवश्यकता पड़ने पर जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पर जन्म प्रमाण पत्र में अनेक जानकारियां लिखी मिलेगी जिसमें नाम, जन्म की तारीख़ तथा जन्म का स्थान और लिंग की जानकारी मुख्य रूप से रहेगी इसके अलावा अन्य जानकारी में अस्पताल का नाम, जिले का नाम, राज्य का नाम और राज्य के अनुसार कुछ और जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पर एक बार यह जानकारी भी अवश्य ध्यान से चेक कर लेनी है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करके ओपन करें।
  • अब होम पेज पर अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन नजर आएंगे जिनमें से जनरल पब्लिक साइन अप वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी का चयन तथा जानकारी को दर्ज करें।
  • अब वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी शुरू करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें का ऑप्शन नजर आएगा तो उस पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें जानकारी को दर्ज करें।
  • अब दस्तावेज को सही जानकारी के साथ वेबसाइट पर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन को लेकर सभी जरूरी काम वेबसाइट पर पूरे करें और फिर आवेदन फार्म को सबमिट करें।



Source link

Leave a Comment