पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट यानी लोक निर्माण विभाग की तरफ से फरवरी महीने के शुरुआती सप्ताह में जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 650 पदों की रिक्ति को पूरा किया जाने वाला है।
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होते हुए आवेदन प्रक्रिया को भी 5 फरवरी 2025 से शुरू कर दिया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 5 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2025 यानी आज तक आवेदन कर सकते हैं। आज 4 मार्च के बाद भर्ती का आवेदन वाला पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में आवेदन करने हेतु केवल आज का समय ही बाकी है। ऐसे उम्मीदवार जो इस महत्वपूर्ण समय में आवेदन करने वाले हैं उन सभी की सुविधा के लिए इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी बहुत ही आसान शब्दों में बताने जा रहे हैं।
PWD Department Vacancy
जानकारी के लिए बता दे की लोक निर्माण विभाग की पीडब्ल्यूडी भर्ती का यह नोटिफिकेशन असम पब्लिक सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है जिसके तहत मुख्य रूप से असम राज्य के उम्मीदवारों के लिए भर्ती में अधिक महत्वता दी जा रही है।
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की इस भर्ती के लिए महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जिसके अंतर्गत महिला उम्मीदवारों के साथ आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए भी सरकार की तरफ से आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्न योग्यताएं जरूरी है :-
- शैक्षिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार को बेसिक कक्षाओं में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- इसके अलावा उसके पास यूनिवर्सिटी से प्राप्त सिविल इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए।
- पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के इन पदों के लिए भर्ती में अनुभव भी मांगा गया है।
- एक बार नोटिफिकेशन में जाकर भर्ती से संबंधित अधिक योग्यताएं जरूर चेक कर ले।
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी लागू किया गया है जो आरक्षित तथा अनारक्षित श्रेणियां के लिए अलग-अलग प्रकार से है। बता दे की सामान्य श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए 297 रुपए इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 197 रुपए तथा एससी एसटी और महिला वर्ग की उम्मीदवारों के लिए केवल 47 रुपए जमा करने होंगे।
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती के लिए आयु सीमा
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती में आयु सीमा का विवरण इस प्रकार से है :-
- भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष या उससे ऊपर की रखी गई है।
- इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक सीमित की गई है।
- आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जा रही है।
- आरक्षित वर्ग के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर देख ले।
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के द्वारा जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के तौर पर आयोजित की जाने वाली है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे तथा इसके बाद मेडिकल चेकअप पूरा किया जाएगा। इन तीनों चरणों में सेलेक्ट उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसके बाद ही उन्हें पद नियुक्त किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हुए नोटिफिकेशन को खोजें तथा उसमें एंटर करें।
- अब नोटिफिकेशन में से आवेदन पत्र को खोलना होगा तथा उसमें पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आवेदन पत्र भर जाने के बाद सभी अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसी के साथ पासपोर्ट साइज फोटो तथा सिग्नेचर भी स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।
- इसके बाद सबमिट बटन पर प्रेस करते हुए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
- इस प्रकार से पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।